Monday, January 18, 2016

Effective communication skill develop करने में नीचे दिए गए  पांच सिद्धांत आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। ये आसानी से याद रहे इसके लिए हम इन्हें SKILL word  में abbreviate कर लेते हैं —

SKILL

S- Supportive Talker
K- Knowledgeable individual
I- Intelligent questioner
L-Logical Start & End
L- Lovely Listener

Supportive Talker (बातचीत में सहयोगी और प्रेरित करने वाला) –

बातचीत की कला का यह प्रमुख भाग है। जिसमें हमें दूसरों को बोलने मौका देना, उन्हें बोलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए और ये सफल वक्ता होने की सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है। यदि आपको सामने वाले को सही से जानना है तो उसे बात करने के लिए प्रोत्साहित कीजिये।  उसे यह विश्वास हो जाना चाहिए कि आप ही वह व्यक्ति हैं, जिसे वह एक मित्र या अपना बिजनेस पार्टनर बनाना चाहता है।  हमेशा याद रखिये कि बातचीत का सिलसिला कभी भी एक तरफ़ा नहीं होता, इसमें दोनों पक्षों का सहभागिता होना बहुत ही जरूरी है।
बात-चीत करते समय eye-contact का सही होना भी बेहद ज़रूरी है। आप जिससे/जिनसे बात करें उनकी आंखों में देखकर बात करें। कोई बोल रहा है और आप इधर-उधर देख रहे हैं तो आप उसे अपना support नहीं दे रहे हैं, इसलिए आई-कांटेक्ट बनाये रखिये।
बहुत सारी कंपनियों की तरक्की का रहस्य यही है कि वो अपने कस्टमर को बोलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि आखिर उनकी अपेक्षाएं क्या हैं! और जब कस्टमर आश्वस्त होकर अपने मन की बात बताता है तभी कम्पनियाँ उम्मीदों पर सही से खरे उतरने वाले प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च करती है। हम स्वयं भी ऐसे लोगों से मिलने से कतराते हैं जो हमें बोलने का अवसर नहीं देते, और पूरे समय वे ही बोलते रहते हैं।  इसलिए यदि आप बातचीत की कला से सामने वाले का दिल जीतना चाहते हैं तो उनके मौलिक विचारों को बाहर आने दीजिये और यह सिर्फ तभी होगा जब आप उन्हें बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Knowledgeable Individual (ज्ञानी या शिक्षित व्यक्ति)-

आप प्रभावी ढंग से तभी बात कर पायेंगे जब आपके पास बोलने के लिए अच्छा content हो। अपना ज्ञान बढाइये, देखिये general बातें सभी जानते हैं, लेकिन अगर आप खुद को किसी field के एक्सपर्ट की तरह प्रोजेक्ट करते हैं तो आपको एक expert की तरह knowledge भी होनी चाहिए। इसलिए अपने subject पर पकड़ बनाये रखने के लिए उससे related journals, magazines, news से updated रहिये।
साथ ही ध्यान रखिये कि अच्छी नॉलेज होने पर आपके अन्दर किसी तरह का अभिमान ना आये और आप कोई चीज बस show off करने के लिए ना बोलें।
वहीँ दूसरी ओर, यदि आप किसी विषय से अनजान हैं तो सामने वाले से हमेशा सीखने का नजरिया बनाएं। बिना कुछ जाने उस विषय पर डींगें हांकना बेकार है, इससे अच्छा है कि आप सामने वाले से सीखते हुए उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें। यहाँ मुझे

Lovely Listener (प्यारे श्रोता)-

अच्छा listener होना एक बहुत बड़ा गुण है, but unfortunately ये बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। आजकल बहुतों के पास कहने को तो सब कुछ रहता है लेकिन सुनने के लिए जरा-सा धैर्य भी नहीं होता। बातचीत में कई लोग अपना नजरिया सामने रख देते हैं, कई अपने डींगें हांकते हैं, अपना दुखड़ा रोते हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि ज्यादातर वही लोग पसंद किये जाते हैं जो काम बोलते और ज्यादा सुनते हैं।
परिवार, समाज, रिश्तेदारों में लोकप्रिय होने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक अच्छे श्रोता बनिए, जो दूसरों का कहा सुनकर अपना ख़ुशी भी जाहिर करता है,अपना दुःख भी प्रकट करता है और जो कोई बात समझ न आने पर सवाल भी पूछता है। और शायद यह good communication skills develop करने का सबसे ज़रुरु अंग है।
अंत में कुछ प्रभावशाली नियम जो आपको सुनने के समय याद रखने हैं:-
  1. सारा ध्यान सुनने पर लगाएं। और यह तभी होगा जब आप अपने पास के व्यवधान को किनारे कर देंगे, जैसे कि मोबाइल, टीवी इत्यादि।
  2. बीच में हस्तक्षेप न करें नहीं तो सामने वाला अपने विषय से भटक सकता है।
  3. पूरी बात सुनें, बिना पूरी बात सुनें अपना मत न रखें।
  4. बीच-बीच में प्रश्न पूछें, जहाँ भी आपको डाऊट लगे।
  5. बातचीत करते वक्त अपने बॉडीलैंग्वेज का सही इस्तेमाल करें।
  6. सहानुभूति और समझदारी का परिचय दें।  यह जताएं कि आपने उनकी बातों को गंभीरता से सुना है।
दोस्तों उम्मीद है कि यहाँ दी हुई SKILLS से आपको ज़रूर कुछ लाभ होगा। और यदि आप अपनी तरफ से कुछ points add करना चाहें तो कृपया कमेंट्स के माध्यम से हमारे साथ शेयर करें। Thanks. :)

No comments:

Post a Comment

28.04.2019